{"_id":"61c8b34cd5fb354e8b5bc851","slug":"prajapati-samaj-always-supported-sp-balram-azamgarh-news-vns630156454","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजापति समाज ने सपा का दिया हमेशा साथ : बलराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजापति समाज ने सपा का दिया हमेशा साथ : बलराम
विज्ञापन
अतरौलिया में प्रजापति सम्मेलन को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि प्रजापति समाज के लोगों ने हमेशा सपा का साथ दिया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से जुमलेबाजी कर रही है। समाज को बांट रही है। चुनाव में ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। प्रजापति समाज के लोग ऐसे में सपा को मजबूत बनाएंगे।
अतरौलिया में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को आयोजित प्रजापति समाज सम्मेलन में विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि आज प्रजापति समाज के लोग सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। सपा गांव, गरीब, किसान, नौजवान की पार्टी है। लोग आशा भरी निगाहों से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे है। अतरौलिया 100 शैय्या अस्पताल हमने बनवाया। यह नहीं होता तो कोरोना काल में लोगों को इलाज नहीं मिलता। ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, प्रेमचंद प्रजापति, हरीबदन प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, अनिल प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति, कमला यादव, संजय मिश्र, सुभाष चंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता छोटेलाल प्रजापति प्रधान और संचालन अरविंद प्रजापति ने किया।
हार के एहसास से बौखलाई भाजपा: रामदुलारे
सठियांव। विधान सभा मुबारकपुर के बजहा अतरारी मोड़ पर रविवार को समाजवादी पार्टी की राजभर चौपाल में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर ने कहा कि चुनाव में हार के एहसास से बौखलाए भाजपाई अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने राजभर समाज को सचेत करते हुए कहा कि भाजपा के लोग जाति धर्म का वास्ता देकर समाज को बरगलाना चाहते हैं लेकिन सरकार के पांच सालों में समाज के विकास का कोई काम नहीं हुआ। उल्टे राजभर समाज के लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया गया। कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफ़रत पैदा कर वोट हासिल करना चाहती है। धर्मेंद्र राजभर प्रधान, बाउंसर प्रधान, राधेश्याम महाप्रधान, ज्याउल्लाह महाप्रधान, अरविंद प्रधान, राजेश प्रधान, शशिकला प्रधान, वीनस चौधरी, विजय प्रधान, अम्मार अदीबी, विनोद चौहान, घरभरन चौहान, कौशिल्या राजभर, संजय महाप्रधान, लक्ष्मी राजभर, अमरनाथ राजभर, राजेश, ओमप्रकाश राय, चंदन आदि उपस्थित थे।