फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhan accused of indecency with female BLO in Azamgarh

प्रधान पर महिला बीएलओ संग अभद्रता करने का आरोप

Mon, 05 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of indecency with female BLO in Azamgarh
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के देवापार गांव में सोमवार को बीएलओ के संग प्रधान व दबंगों द्वारा मारपीट व दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर क्षेत्र के बीएलओ आक्रोशित हो उठे और उन्होंने प्रधान व दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जल्द कार्रवाई न होने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

अजमतगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भरौली की शिक्षामित्र सुशीला यादव की ड्यूटी बतौर बीएलओ ग्राम पंचायत देवापार में लगी हुई है। आरोप है कि सोमवार को गांव के प्रधान संजय राम ने उसे फोन कर बुलाए और मतदाता सूची लेकर पढ़ने लगे। इसी दौरान कई लोगों के नाम सूची में शामिल करने को लेकर प्रधान के भाई व भतीजे ने बीएलओ को कई थप्पड़ जड़ दिया। वहीं प्रधान ने गलियां देते हुए उसे भगा दिया। दबंगों की पिटाई व प्रधान के दुर्व्यवहार से दुखी बीएलओ सुशीला यादव ने ब्लाक पर पहुंचकर अन्य बीएलओ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अजमतढ़ ब्लाक के बीएलओ आक्रोशित हो उठे और प्रधान व दबंगों पर कार्रवाई की मांग किया। पीड़ित बीएलओ ने एसडीएम को पत्रक दिया है। वहीं कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। मेरे पास शिकायत आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed