फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhan accused of assault, robbery, case filed

Azamgarh News: प्रधान ने मारपीट, लूटपाट का लगाया आरोप, मुकदमा

Sat, 30 Aug 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of assault, robbery, case filed
सगड़ी। धौरहरा ग्राम पंचायत के प्रधान आफताब अहमद से मारपीट कर पैसे छीनने के आरोप में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आजमगढ़ के आदेश पर की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रधान आफताब अहमद ने 16 अगस्त को डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि 15 अगस्त की सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच वे अपने आधार कार्ड से 3000 रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनीस के घर के पास गांव के ही कुछ लोग उनका पीछा किया और गालियां देते हुए लात-घूसों से हमला कर दिया। प्रधान का आरोप है कि उक्त लोग असलहे से हवा में फायरिंग की, जिससे वे भयभीत होकर बेहोश हो गए। इस दौरान हमलावरों ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रधान ने बताया कि उनकी शिकायत पर डीआईजी ने आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके आधार पर जीयनपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed