{"_id":"9f525396a4a49c082596805b7edc55bc","slug":"power-cuts-angry-people-besiege-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से खफा लोगों ने उपकेंद्र को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से खफा लोगों ने उपकेंद्र को घेरा
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से हो रही अनियमित विद्युत कटौती से आजिज लोगों के धैर्य का बांध रविवार को टूट गया। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज का घेराव कर किया और जीयनपुर- बिलरियागंज मार्ग को जाम कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर नौ बजे से लगा जाम दिन डेढ़ बजे समाप्त हुआ।
मालटारी संवाददाता के अनुसार विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज से जुड़े गांवों में बीते एक सप्ताह से महज एक से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे नाराज क्षेत्र के मधनापार, कुर्थीपुर, अंडाखोर, बिलरियागंज, बोझिया, इमलीपुर, कोकीलपार आदि गांव के लोग रविवार की सुबह सड़क पर उतर आए।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज का घेराव कर दिया और जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। लेकिन पुलिस की एक न चली। जानकारी होने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एएच खान भी वहां पहुंचे। लोगों को लिखित आश्वासन देकर सुबह नौ बजे से लगा जाम साढ़े चार घंटे बाद 1.30 बजे समाप्त कराया।