फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poster-banners removed, flags removed from vehicles

हटवाए पोस्टर-बैनर, वाहनों से झंडे उतरवाए

Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Poster-banners removed, flags removed from vehicles
चुनाव आचार संहिता लगते ही सिविल लाइंस क्षेत्र में राजनैतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर हटवाता प्रश - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग को हटवाए जाने का अभियान पुलिस संरक्षण में शुरु हो गया है।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होते ही पुलिस और जिला प्रशासन के लोग शनिवार को नगर पालिका परिषद की जेसीबी के सहारे शहर के हर्रा की चुंगी से लेकर कर कलेक्ट्रेटी कचहरी, सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, सिधारी तक जितने भी होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगाए गए थे सभी को उतरवाने का काम किया। सभी होर्डिग,पोस्ट, बैनरों को नगर पालिका की गाड़ी में लादा गया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ देखी गई। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोस्टर,बैनरऔर होर्डिग को हटाने का काम किया गया। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार रानी की सराय थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में चेक पोस्ट से लेकर रानी की सराय कस्बा, थाना और संपूर्ण क्षेत्र से पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, पोस्टर को हटवाए जाने का काम किया गया। इसी प्रकार निजामाबाद संवाददाता के अनुसार निजामाबाद कस्बा, तहसील सहित पूरे कस्बे से होर्डिंग, पोस्टर और बैनर को हटवाए जाने का काम किया गया। इसी प्रकार सरायमीर संवाददाता के अनुसार सरायमीर कस्बा सहित संपूर्ण क्षेत्र से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटवाया गया।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार आचार संहिता लागू होते ही लालगंज में बैनर, पोस्टर हटवाया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी लालगंज एसएन त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी, तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी, नायब तहसीलदार पंकज साही व कोतवाल शशिमौली पांडेय सहित आदि उपस्थित थे। वहीं दीदारगंज पुलिस प्रशासन की टीम शनिवार शाम से ही जगह-जगह लगी चुनाव प्रचार सामग्री को जब्त करने के साथ ही उसे हटवाने में लग गई। इस दौरान थानाध्यक्ष दीदारगंज मदन कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ ग्रामीणांचलों का दौरा कर खंभों और दीवारों पर प्रचार सामग्री को हटाने में सक्रिय दिखे। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत जहानागंज के वरिष्ठ लिपिक रमेश चंद श्रीवास्तव के देखरेख में रामपुर, जहानागंज चौक, मवेशी, बवाली मोड़ व सैयद मोड़ सहित हर चट्टी चौराहों पर लगे पोस्टर बैनर हटवाया गया। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार अधिसूचना जारी होते ही खलबली मच गई। सड़क के किनारे चट्टी चौराहा, नगर पंचायतों में लगे बैनर पोस्टर हटाने का कार्य शुरू हो गया। सगड़ी तहसील क्षेत्र में एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार और न्यायिक एसडीएम विशाल कुमार, सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के नेतृत्व में बैनर पोस्टर हटाने का कार्य शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed