फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Polling workers will get breakfast for 30 rupees and food plate for 80 rupees

मतदान कर्मिकों को 30 में नाश्ता और 80 रुपये में मिलेगी भोजन की थाली

Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Polling workers will get breakfast for 30 rupees and food plate for 80 rupees
एफसीआई गोदाम में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों के लिए पार्टी वापसी स्थल चकवल एवं बेलइसा में कार्मिकों के लिए पेयजल एवं चाय की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही हैं। साथ ही साथ दोनों स्थलों पर न्यूनतम दर पर कार्मिकों के लिए जलपान एवं भोजन के लिए कैंटीन की व्यवस्था की जा रही है। चाय और भोजन व्यवस्था के दाम निर्धारित कर पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन

जनपद में सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर मतदान से जुड़े कार्मिकों के लिए पार्टी वापसी स्थल चकवल एवं बेलइसा में कार्मिकों के लिए शुद्ध पेयजल एवं चाय की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही हैं। साथ ही साथ दोनों स्थलों पर न्यूनतम दर पर कार्मिकों के लिए जलपान एवं भोजन के लिए कैंटीन की व्यवस्था की जा रही है। जिसके अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम बेलइसा (मिनी गोदाम-5) तथा भारतीय खाद्य निगम चकवल (गोदाम सं0-12सी) में स्थापित होने वाले पेड कैंटीन में स्थापित होने वाले पेड कैंटीन में चाय नि:शुल्क, नास्ता (पांच पूड़ी, सब्जी, लड्डू) 30 रुपये, भोजन थाली (रोटी, दाल, चावल, सब्जी, अचार, सलाद) 80 रुपये तथा बिस्कुट, नमकीन चिप्स, पानी बोतल प्रिंट रेट पर दिया जाएगा। मिनी गोदाम-5, बेलइसा के संचालनकर्ता राम गुप्ता 9795943142 तथा निखिल गुप्ता 6394681557, हैं। गोदाम संख्या-12, चकवल के संचालनकर्ता अभिषेक गुप्ता 8853574877 तथा नितेश सिंह 8858219442, हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed