{"_id":"60c3a42a8ebc3e9a235968e6","slug":"polling-parties-left-from-development-blocks-to-vote-for-by-elections-azamgarh-news-vns5943131146","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के मतदान के लिए विकास खंडों से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के मतदान के लिए विकास खंडों से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायतों के लिए मतदान का कार्य शनिवार को संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को विकास खंडों की पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य पूरा हो गया है। जनपद 17 ब्लाकों में होने वाले इस चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान का कार्य शुरू होगा।
जनपद में पंचायत उपचुनाव के लिए कुल 391 पदों के लिए मतदान का कार्य होना है। जिसमें सात ग्राम प्रधान और सात बीडीसी शामिल है। इसके अलावा शेष पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग बूथों पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शनिवार को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को 17 विकास खंडों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी सकुशल संपन्न हो गई है। सभी पोलिंग पार्टिंयां अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंच गई थी। उनके द्वारा बूथों का निर्माण कर सुबह सात बजे से मतदान का कार्य शुरू कराया जाएगा। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार पंचायत उपचुनाव के लिए ब्लॉक सभागार से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। विकासखंडके राजापट्टी उर्फ चांदपुर में एक सीट पर क्षेत्र पंचायत का चुनाव के लिए चुनाव मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया। वह ब्लाक के 61 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोटिंग होनी है। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के छह गांव के 38 वार्ड व ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को चुनाव सामग्रियां लेकर पोलिंग पार्टियां आरओ और एडीओ पंचायत अनिल कुमार की देखरेख में रवाना हुई। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार दो ग्राम प्रधानों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के मृत होने से दो गांव का चुनाव होना था। बरदह सीट पर ग्राम प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं बड़गहन में चुनाव होना है जिसमें आठ प्रत्याशी है। ठेकमा गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसासर विकास खंड के एक क्षेत्र पंचायत व तीन ग्राम पंचायतों के 16 वार्ड के सदस्यों के के लिए मतदान का कार्य शनिवार को होगा। जिसके लिए विकास खंड से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई।