फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Politician gathering on the pretext of distributing ration in lockdown, stripped of the rules of lockdown, instructions given to police for action

राशन बांटने के बहाने नेताजी ने की सभा, लॉकडाउन के नियमों की उड़ी धज्जियां, पुलिस को दिए गए कार्रवाई के निर्देश

Sun, 26 Apr 2020 09:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 26 Apr 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Politician gathering on the pretext of distributing ration in lockdown, stripped of the rules of lockdown, instructions given to police for action
राशन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से असहाय लोगों की सहायता करने वालों और अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि डोर टू डोर ही जाकर राशन दिया जाए। इसके बाद भी इसका माखौल उड़ाया जा रहा है। पल्हना ब्लाक के एक गांव में राशन बांटने के लिए एक बसपा नेता की ओर से सभा का आयोजन कर दिया गया।

विज्ञापन


बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। और तो और ब्लाक के बीडीओ ने भी यहां मंच साझा किया और लोगों को संबोधित करते नजर आए। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने मामले की वीडियो वायरल होने पर बीडीओ को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही इसकी जांच एसडीएम मेंहनगर को सौंपी है। पुसिल को भी मामले में डिजास्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जनपद में लाकडाउन चल रहा है। लाकडाउन के दौरान विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, राजनीतिक दलों और लोगों की ओर से गरीब वर्ग के लोगों की मदद की जा रही है। लेकिन राशन वितरण के दौरान एक स्थान पर लोगों को एकत्र करने से सोशल डिस्टेसिंग और नियमों की धज्जियां उड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामले में पूर्व सांसद रमाकांत पर एफआईआर हो चुकी है। भाजपा नेता कृष्णमुरारी विश्वकर्मा को भी नोटिस जारी हो चुकी है। डीएम एनपी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संगठन हो या अधिकारी जरूरतमंदों और उसके घर पर राशन पहुंचाया जाए। इसके साथ ही राशन वितरण की फोटोग्राफी भी न की जाए। इसके बाद भी नियमों को माना नहीं जा रहा है।

पल्हना ब्लाक के कबूतरा गांव के पास बसपा नेता प्रदीप सिंह की ओर से राशन वितरण के लिए सभा का आयोजन कर दिया गया। इसमें खई नामी-गिरामी लोग शामिल रहे। बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के जनसभा को संबोधित किया गया। और तो और यहां पल्हना ब्लाक के बीडीओ सलीम अंसारी ने भी मंच सजा किया।


जनसभी की बीडीओ जिलाधिकारी एनपी सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने बीडीओ को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। साथ ही स्पस्ष्कीरण भी तलब किया गया है। मामले की जांच एसडीएम मेंहनगर को सौंपी है। इसके साथ ही पुलिस को मामले में डिजास्टर एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed