फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Policemen learned Surya Namaskar

पुलिसकर्मियों ने सीखा सूर्य नमस्कार

Sun, 26 Apr 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Policemen learned Surya Namaskar
पुलिस लाइन में योगाभ्यास करते डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे और रिक्रूट आरक्षी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा रविवार को आजमगढ़ के पुलिस लाइन में आरक्षी/रिक्रूट आरक्षियों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया गया व सोशल डिस्टेंसिंग को अच्छी तरह से बनाये रखते हुए योगाभ्यास कराया गया। डीआईजी द्वारा आरक्षियों/रिक्रूट आरक्षियों को योग के विभिन्न प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रष्तिका, विरेचन, भ्रामरी आदि कराया गया। इसी कड़ी में जवानों को फिट रखने व इम्युन सिस्टम फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार आसन भी कराया गया। उक्त योगाभ्यास में परिक्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुभाष चंद्र दुबे द्वारा प्रशिक्षुओं को बैरक एवं अपने आस पास साफ-सफाई रखने के लिए उत्प्रेरित किया गया तथा उन्हें यह बताया गया कि सजगता ही एक मात्र उपाय है। ऐसे में आप आपस में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखे, हाथ को 20 सेकेंड तक साबुन से धुले, सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा मास्क अनिवार्य रूप से लगायें। साथ ही गर्म पानी पीते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed