{"_id":"6646908af087777d4e013c14","slug":"police-worried-over-information-about-robbery-of-jewelery-and-cash-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-115502-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जेवरात व नकदी के लूट की सूचना पर परेशान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जेवरात व नकदी के लूट की सूचना पर परेशान रही पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली और अहरौला थाना क्षेत्र में लूट की दो अलग-अलग घटनाओं की सूचना को लेकर पुलिस महकमे में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में लगभग 90 ग्राम सोना तो अहरौला के फुलवरिया में महिला से ढाई लाख नकदी के लूट की सूचना चर्चाओं में रही। किसी भी मामले में पीड़ित पक्ष सामने नहीं आया तो वहीं पुलिस भी इन घटनाओं से इंकार करती रही।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली जामा मस्जिद के पास बृहस्पतिवार को दिन में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने रोक कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ करने वालों ने खुद को जांच अधिकारी बताया। इसके बाद उसके पास रखे बैग को खुलवाया तो उसमें लगभग 90 ग्राम सोने के आभूषण मिले। जिसे पूछताछ करने वाले तीन युवक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने उनका पीछा किया लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे। दिनदहाड़े लूट की घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई, लेकिन न तो पीड़ित ही सामने आया न ही पुलिस ही ऐसी किसी घटना की जानकारी होने की बात स्वीकार कर रही है। शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने ऐसी किसी घटना के होने से पूरी तरह से इंकार किया।
अहरौला संवाददाता के अनुसार थाना पुलिस को सूचना मिली कि यूबीआई फुलवरिया ब्रांच से किसी महिला ने अपने खाते से ढाई लाख रुपये निकाला और उसे लेकर घर जाने लगी। बैंक से कुछ ही दूरी पर कुछ युवकों ने महिला से रुपये छीन लिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस सक्रिय हो गई। एसओ सुनील कुमार मय दल बल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। इस मामले में भी पीड़ित महिला सामने नहीं आई। जिसके चलते घटना के होने की पुष्टि नहीं हो सकी। एसओ सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सूचना पर जांच पड़ताल की लेकिन कहीं कोई साक्ष्य नहीं मिला। न ही पीड़ित महिला ही सामने आई। जिससे लग रहा है कि कसी ने फर्जी सूचना पुलिस को दी है।