फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police will know the truth by taking Munna on remand

मुन्ना को रिमांड पर लेकर सच जानेगी पुलिस

Thu, 24 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police will know the truth by taking Munna on remand
आजमगढ़। 22 अक्तूबर को कोर्ट में समर्पण करने वाले श्रीप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव को रिमांड पर लेकर पुलिस एजेंसी मालिक की हत्या का राज जानना चाहती है कि आखिर किन परिस्थिति में उसकी हत्या की गई। इसके पीछे का मुख्य वजह क्या था। एसपी त्रिवेणी सिंह ने गुरुवार को कोतवाल देवगांव को निर्देश दिया कि मुन्ना को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करें। एसपी के निर्देश पर पुलिस रिमांड की तैयारी करने में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल देवगांव सुनील चंद तिवारी के मुताबिक जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के रहने वाले भूपेंद्र यादव की लालगंज बाजार में पूजा इंडेन गैस एजेंसी थी। नहर पर एजेंसी की आफिस और बहर की पटरी पर पश्चिम तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर पर गोदाम था। आठ अप्रैल 2018 को गोदाम से लूट और आफिस में घुसकर बदमाशों ने भूपेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। जांच के दौरान मेंहनगर थाने के गंजोर गांव निवासी गुड्डू चौहान, प्रमोद यादव, श्रीप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव और मेंहनगर थाने के गोपालपुर गांव निवासी राकेश पासी का नाम सामने आया। घटना का मुख्य साजिशकर्ता मुन्ना यादव को बताया गया। इसी के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में गुड्डू और प्रमोद जेल में हैं जबकि राकेश पासी मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुन्ना यादव काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते 22 अक्तूबर को मुन्ना ने सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। मुन्ना यादव पेशेवर बदमाश है। उसके विरुद्ध लूट, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कुल विभिन्न थानों में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि घटना का सच जानने के लिए मुन्ना यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रिमांड की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश कोतवाल देवगांव को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed