फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police took initiative during traffic month, distributed 51 helmets

Azamgarh News: यातायात माह में पुलिस ने की पहल, बांटे 51 हेलमेट

Mon, 17 Nov 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police took initiative during traffic month, distributed 51 helmets
आजमगढ़। यातायात माह नवंबर 2025 के तहत आजमगढ़ पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलेभर में दो महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में हुए इन कार्यक्रमों को क्षेत्र में बेहद सराहनीय कदम के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पहला कार्यक्रम कंधरापुर क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात शुभम तोदी ने स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान 51 हेलमेट महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों में वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट के उपयोग को जीवन रक्षा का अनिवार्य उपाय बताते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। दूसरे अभियान के तहत जनपद के 25 थानों में एकसाथ रिफ्लेक्टर टेप लगाने का विशेष कार्यक्रम चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में हुए इस अभियान में कुल 2000 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने तथा दृश्यता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टर टेप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। स्थानीय नागरिकों ने आजमगढ़ पुलिस की इन पहलों को सड़क सुरक्षा के लिए बेहद प्रभावी बताया और इसकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed