फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police target harming criminals : ADG

पुलिस का टारगेट अपराधियों को नुकसान पहुंचाना

Thu, 24 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police target harming criminals : ADG
आजमगढ़। दो दिनों तक जिले की स्थितियों से अवगत होने के बाद तीसरे दिन गुरुवार को सर्किट हाउस में जिले के नोडल अधिकारी एडीजी विजय कुमार मौर्य पत्रकारों से कहा कि पुलिस का प्रमुख काम अपराधियों को नुकसान पहुंचाना है। उनकी संपत्ति को भी जब्त की जाएगी। जब तक अपराधियों को उनके किए का एहसास नहीं होगा, तब तक अपराध पर लगाम लगाना नामुमकिन है।
विज्ञापन

एडीजी विजय कुमार ने कहा कि किसी भी दशा में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करने की सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है। भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। कप्तानगंज थाने पर तैनात दरोगा के भ्रष्टाचार की चर्चा पर उन्होंने कहा कि लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कराई जा रही। एडीजी ने कहा कि दो दिनों तक लगातार जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन से मिलकर कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई पर विस्तार से हुई चर्चा के दौरान तमाम तरह के मामलों की जानकारी हुई। इस दौरान कई पीड़ित ऐसे भी मिले जो पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। ऐसे लोगों के मामलों की पुन: जांच करने का निर्देश दिया गया है कि आखिर वह किन कारणों से संतुष्ट नहीं है। उक्त कमजोर कड़ी पर विचार करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। एडीजी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में गंदगी मिली तो बेहतर साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। जेल में छापेमारी के दौरान एक मोबाइल चार्जर मिला। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि अभी भी जेल में मोबलाइल चल रही है। सघन तलाशी अभियान के तहत जेल में मोबाइल चलन के प्रचलन पर रोक लगाने को कहा गया। एडीजी ने बताया कि जेल के भीतर से संचालित होने वाली गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सर्विलांस सेल को लगाया गया है। टीम जेल और आसपास के नेटवर्कों पर सख्त नजर रखते हुए कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शिकायत कोई भी हो, मानिटरिंग मैं करूंगा
आजमगढ़। जिले के नोडल अधिकारी एडीजी विजय कुमार मौर्य ने बताया कि वैसे तो किसी भी मामले की शिकायत के लिए डायल 100 या 112 हेल्पलाइन संचालित है। लेकिन भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए भी अलग से विभाग का गठन है। महिलाओं के लिए अलग हेल्पलाइन जारी की गई है। इन हेल्पलाइनों की कोई भी मदद ले सकता है। एडीजी ने कहा कि शिकायत किसी भी प्रकार की हो। उसकी मानिटरिंग मैं ही करूंगा। मेरा पूरा मकसद वाद का जड़ से निस्तारण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed