फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police revealed 16 incidents of theft, six arrested

Azamgarh News: चोरी की 16 घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, छह गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police revealed 16 incidents of theft, six arrested
आजमगढ़। शहर कोतवाली व सिधारी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों लगातार चोरी की कई घटनाएं हुईं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गई। पुलिस ने 16 घटनाओं में शामिल 10 अभियुक्तों को पकड़ लिया है। जिसमें से छह अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जबकि चार अन्य नाबालिग अभियुक्तों को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 28 हजार रुपये समेत सात लाख रुपये कीमत के चोरी के सामान को भी बरामद किया है। चोरी के मामलों का पर्दाफाश करने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा द्वारा टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि विगत कुछ दिनों से शहर व आस-पास के थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई थी। टीम ने बागलखराव पुल पर सघन चेकिंग करते हुए गैंग बनाकर चोरी करने वाले 10 लोगों को पकड़ लिया। जिसमें छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। वहीं चार बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। चोरी के माल की बरामदगी व जनपद के कुल 16 मुकदमों का पर्दाफाश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली व सिधारी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बागलखरांव पुलिया से शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी अमन, दीपक गुप्ता, रोशन अली उर्फ राजा व सरफराज अहमद व मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मोहल्ला निवासी सहबान वर्तमान पता कांशीराम आवास शहर कोतवाली, गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ झिनकू वर्तमान पता बंधा रोड शहर कोतवाली को गिरफ्तार किया।


अभियुक्त जाहिद 24 अगस्त से जिला कारागार आजमगढ़ में बंद है। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के सीताराम दलालघाट निवासी मुकुल वर्मा फरार चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों व बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, चोरी की घटना में प्रयुक्त दो ई-रिक्शा, चांदी की प्लेट, अन्य सामग्री (कीमत करीब सात लाख रुपये) व चोरी की घटनाओं से संबंधित कुल 28 हजार 900 रुपये नकद बरामद किया। अभियुक्तों ने जनपद के शहर कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर, निजामाबाद व मुबारकपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article