फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police recovered the girl kidnapped ten months ago

Azamgarh News: दस माह पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

Sat, 18 Nov 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Police recovered the girl kidnapped ten months ago
थाना पुलिस ने दस माह पूर्व अपहृत की गई किशोरी को शनिवार की भोर में माहुल-पवई मार्ग स्थित एक स्कूल के पास से बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकलने में सफल रहा। घटना के बाबत किशोरी की मां ने थाने में नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार किशोरी 21 फरवरी की रात घर पर सो रही थी। दे रात इमामगढ़ निवासी सूरज कुमार गौतम उसे अपहृत कर ले गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी व किशोरी के बरामदगी की कवायद में जुट गई। दस माह के लंबे अंतराल के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माहुल-पवई मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के पास से शनिवार की भोर में किशोरी को बरामद कर लिया, जबकि साथ मौजूद अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि सूरज उसे प्रयागराज लेकर गया, जहां उसने आर्यसमाज मंदिर में शादी कर लिया। उसने शादी का प्रमाण पत्र भी पुलिस को दिखाया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसे मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया। माहुल चौकी प्रभारी शिवसागर यादव ने बताया कि जल्द ही किशोरी को भगाने वाला भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed