फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police made BJP workers sit in the police station

Azamgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने में बिठाया

Thu, 18 Jul 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police made BJP workers sit in the police station
आजमगढ़। कंधरापुर थाने की पुलिस मंगलवार की रात ढाबे से खाना लेने गए भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने पर बिठाए रखा। करीब पांच घंटे बाद पार्टी के बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने उन्हें क्यों पकड़ा इसका जवाब किसी भी पुलिस अधिकारी के पास नहीं था। इसे लेकर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पुलिस अधिकारियों को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जिसका उठा भी तो वह जवाब नहीं दे सका। इसे लेकर पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब नौ बजे भंवरनाथ स्थित एक ढाबे पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता अपने सहयोगियों के साथ ढाबे पर भोजन लेने गए थे। वहां अचानक सीओ सिटी गौरव शर्मा आए और सभी को लाकर कंधरापुर थाने में बंद कर दिया। इसकी सूचना भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा को मिली तो उन्होंने कंधरापुर के एसओ को फोन किया। एसओ ने कहा कि सीओ सिटी से बात करिए। जब उन्होंने सीओ सिटी से बात की तो उन्होंने कहा कि आप चिंता मत करिए, किसी बेगुनाह को नहीं रोका जाएगा। कारण पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया गया। उसके बाद से उन्होंने न तो उपाध्यक्ष का फोन उठाया और न ही जिलाध्यक्ष का। जब एसपी सिटी को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। जबकि एसपी के पीआरओ ने फोन उठाकर कहा कि हम देख रहे हैं। रात में एसओ ने निजी मुचलके पर कार्यकर्ताओं से दस्तखत कराकर छोड़ा। ऐसा क्या कारण था कि कार्यकर्ताओं को पांच घंटे तक थाने में बैठाया गया, जिसका कोई जवाब नहीं दे रहा है। इसे लेकर बुधवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed