फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police FIR against CO for taking bribe in removing name from case in azamgarh

Azamgarh News: मुकदमे से नाम निकालने के लिए घूस लेने के मामले में सीओ पर FIR, सिपाही-होमगार्ड हुए थे गिरफ्तार

Wed, 07 Feb 2024 06:25 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 06:25 PM IST
सार

एंटी करप्शन टीम ने लालगंज सीओ कार्यालय से मंगलवार को सिपाही और होमगार्ड को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। इस मामले में सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसमें सिपाही उमेश और होमगार्ड राजेश के साथ सीओ हितेंद्र कृष्ण का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन
Police FIR against CO for taking bribe in removing name from case in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ में क्षेत्राधिकारी लालगंज कार्यालय से मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण टीम ने एक सिपाही और होमगार्ड को 15 हजार नकद घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इनके खिलाफ मुकदमे से नाम निकलवाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत की गई थी। इसी मामले में एंटी करप्शन टीम ने सिधारी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण को भी नामजद किया है।

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर निवासी सूरज ने भ्रष्टाचार निवारण टीम से शिकायत की थी कि एक मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर सीओ लालगंज कार्यालय में तैनात सिपाही उमेश व होमगार्ड राजेश ने उससे 15 हजार रुपये की मांग की है। इस शिकायत पर योजनाबद्ध तरीके से एंटी करप्शन टीम ने सीओ कार्यालय पर मंगलवार को घेराबंदी की और दोनों को रंगे हाथ पकड़कर सिधारी थाने लेकर आई।
विज्ञापन


सिधारी थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसमें सिपाही उमेश और होमगार्ड राजेश के साथ सीओ हितेंद्र कृष्ण का भी नाम शामिल है। सिधारी थाने में दी अपनी तहरीर में भ्रष्टाचार निवारण टीम आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में रंगे हाथ पकड़े गए सिपाही उमेश ने बताया कि वह सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण की विवेचना का काम देखता है और उन्हीं के कहने पर सूरज से मुकदमे से नाम निकालने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। इसी आधार पर दर्ज मुकदमे में सिपाही उमेश, होमगार्ड राजेश के साथ ही सीओ हितेंद्र कृष्ण भी नामजद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed