{"_id":"5ea1bf098ebc3e9021208207","slug":"police-filed-a-case-against-17-people-from-both-sides-azamgarh-news-vns521687789","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पक्ष के 17 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों पक्ष के 17 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
अहरौला। पुरानी रंजिश के चलते अहरौला थाने के केदारपुर गांव में बुधवार की रात हुई घटना में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें एक पक्ष ने 13 लोगों को नामजद किया है, जबकि दूसरे पक्ष ने चार लोगों को आरोपी बनाया है।
एक पक्ष से मनोज चौबे पुत्र श्रीकांत ने तहरीर देकर गांव के लक्ष्मी शंकर यादव, दयाशंकर यादव, हरिशंकर यादव पुत्रगण रामधनी सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से लक्ष्मी शंकर यादव ने तहरीर देकर मनोज चौबे सहित चार लोगों को आरोपित किया है। घायल जयप्रकाश चौबे ने आरोप लगाया है कि दयाशंकर यादव उनके खेत पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जयप्रकाश ने उस खेत में गेहूं की फसल लगाई थी। तीन दिन पहले खेत में धान की मड़ाई करके गेहूं ले आए। बुधवार को भूसा रखते समय दूसरे पक्ष ने जयप्रकाश के बेटे शुभम को मारपीट कर भगा दिया गया। साथ ही घर पर चढ़ाई कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ की। जयप्रकाश की गाय के बछडे़ तक को घायल कर दिया जो 15 दिन पूर्व ही जन्मा था। जयप्रकाश और लक्ष्मी शंकर यादव के बीच पुरानी रंजिश है। आरोप है कि पुलिस भी एक पक्षीय कार्रवाई करती है। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
डीआईजी की फटकार के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में बुधवार की रात हुई मारपीट के मामले में डीइईजी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। डीआईजी की सख्ती पर हरकत में आई पुलिस ने हमला करने वाले लक्ष्मीशंकर यादव, उसकी बहन नीलम यादव, भाभी पूनम यादव पत्नी हरिशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगाता दबिश दे रही।