{"_id":"67b21ee390d34247c20459e8","slug":"police-encounter-with-cow-smugglers-the-kingpin-who-was-out-on-bail-got-shot-in-the-leg-three-ran-away-azamgarh-news-r-20-1-lko1072-890300-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जमानत पर बाहर आए सरगना के पैर में लगी गोली, तीन भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जमानत पर बाहर आए सरगना के पैर में लगी गोली, तीन भागे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर (आजमगढ़)। जैतपुर क्षेत्र में शनिवार रात गोशालाओं से मवेशी चोरी कर तस्करी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हुई। गो तस्करों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोलियां दागीं। इसमें आजमगढ़ का एक तस्कर के पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। हालांकि उसके तीन सहयोगी भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक पिकअप के अलावा असलहा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया तस्कर गिरोह का सरगना है। साथ ही वह डेढ़ माह पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था
थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम पक्खनपुर स्थित गोशाला से 10 फरवरी को पिकअप सवार चोरों ने तीन गोवंश चोरी किए थे। इसके बाद 12 फरवरी की रात चोरों ने एक बार फिर गोशाला से दो मवेशी चोरी किए थे। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। शनिवार रात पुलिस को गोवंशों को चोरी करने वाले गिरोह के आमद की सूचना मिली। इस पर जैतपुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने अपनी टीम के साथ ब्रह्म स्थान जंगल के पास घेराबंदी कर दी।
पुलिस को देखते ही पिकअप सवार गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ करिया निवासी मेहियापार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह गिरोह का लीडर है। गिरोह में शामिल परवेज, तबरेज निवासी शाहपुर सरैया, दानिश निवासी मेहियापार आजमगढ़ मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
छह माह पहले भी मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार
दिलशाद उर्फ करिया को अगस्त 2024 में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, लेकिन महज डेढ़ माह बाद ही वह जमानत पर बाहर आ गया था और फिर से वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। इसके खिलाफ आजमगढ़ व अंबेडकरनगर में नौ मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि मवेशियों को चोरी करने के बाद यह लोग आजमगढ़ से ट्रक में लादकर बिहार में बिक्री करते थे। इस गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए शीघ्र ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और इनकी अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी।
अहरौला थाने का हिस्ट्रीशीटर है दिलशाद उर्फ करिया
अहरौला। अंबेडकरनगर में शनिवार की रात पुलिस और पिकअप सवार गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में आजमगढ़ के अहरौला थाने में मेहियापार गांव निवासी कोट्टा उर्फ दिलशाद उर्फ कारिया पुलिस की गोली से घायल हो गया। उक्त आरोपी अहरौला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। उसके खिलाफ थाने में करीब आधा दर्जन मुकदमा पंजीकृत है। दिलशाद गैंग का लीडर है। गैंग में शामिल मेहियापार गांव निवासी दानिश, शाहपुर निवासी परवेज, तबरेज के साथ मिलकर गौतस्करी करता है। अहरौला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दिलशाद उर्फ करिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।