{"_id":"6068851251b09928044add66","slug":"police-beaten-up-people-during-part-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः चमावां गांव में पार्टी कर रहे लोगों को पुलिस ने पीटा, तोड़फोड़, घर में घुसकर महिलाओं संग बदसलूकी का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः चमावां गांव में पार्टी कर रहे लोगों को पुलिस ने पीटा, तोड़फोड़, घर में घुसकर महिलाओं संग बदसलूकी का आरोप
Sat, 03 Apr 2021 08:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 03 Apr 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमावां मुंडवर में दावत के दौरान की गई तोड़फोड़ और क्षतिग्रस्त वाहन ।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात चमावां मुंडवर गांव में मटन पार्टी कर रहे कुछ युवाओं की पिटाई के साथ वहां जमकर तोड़फोड़ भी की। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही घर में घुस महिलाओं के साथ बदसलूकी के भी आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद फूलपुर कोतवाल छह युवकों को लेकर थाने चले आए।
बाद में एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने फूलपुर कोतवाली पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसओ पर शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया। मामले का वीडियो फेसबुक पर लाइव हुआ है जिसमें कोतवाल पान खाने की बात कहते बैकफुट पर दिख रहे हैं। शुक्रवार की रात चमावां मुंडवर गांव के छह युवक गांव निवासी इरफान के घर के बाहरी हिस्से में मटन की पार्टी कर रहे थे।
इसी दौरान फूलपुर कोतवाल रत्नेश सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे और चूल्हे पर चढ़े भगोने को पलट दिया। तोड़फोड़ के साथ ही वहां मौजूद युवाओं की पिटाई शुरू कर दी। इरफान के घर में खड़े दो व चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि घर की महिलाओं व बच्चों से बदसलूकी भी की गई। इसके बाद पार्टी कर रहे छह युवाओं को लेकर पुलिस कोतवाली चली गई।
विज्ञापन
जानकारी होते ही एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मौके पर पहुंच गए और पुलिसिया तांडव का वीडियो फेसबुक पर लाइव कर दिया। इसके बाद वे थाने पहुंचे। वायरल वीडियो में एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने कोतवाल पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत करने की बात कही तो कोतवाल पान खाने की बात कहते हुए अपना बचाव करते दिखे।
वीडियो में कोतवाल का बैकफुट पर आना भी बहुत कुछ बयां कर रहा है। बाद में उन्होंने एआईएमआईएम के लोगों को अपने कक्ष में बैठा कर वार्ता की और थाने लाए गए युवाओं को छोड़ दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है। मुंडवर में मो. राशिद पुत्र अबू तालिब आदि कई लोग एकत्रित होकर पार्टी कर रहे थे। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य 25 लोग मौके से भाग गए। उक्त लोगों के विरुद्ध धारा 188 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है।

आचार संहिता के नाम पर घर पर बच्चों द्वारा आपस में की जा रही पार्टी को भी चुनावी पार्टी बताकर तांडव मचाना पूरी तरह से गलत है। बच्चों और महिलाओं की पिटाई करने के साथ वाहनों व कुर्सी आदि को तोड़कर दिया। थाने पहुंचने पर कोतवाल नशे में धुत नजर आए और पूछने पर पान खाने की बात कह बरगलाने लगे, जबकि शक्ल व हावभाव से लग रहा था कि वे नशे में है। - शौकत अली, प्रदेश अध्यक्ष- एआईएमआईएम।
चुनावी माहौल चल रहा है। ऐसे में पार्टी आयोजित हो रही थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं हुई है। पार्टी कर रहे लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर यदि नशे में होता तो वहां कार्रवाई करने कैसे जाता। चुनाव आचार संहिता का पालन कराया गया है, आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी। -सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।