फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrived in Azamgarh due to dispute between two parties and broke CCTV TV camera

Azamgarh News: दो पक्षों के विवाद को लेकर पहुंची पुलिस ने तोड़ा CCTV टीवी कैमरा, वीडियो वायरल

Wed, 24 Jan 2024 12:38 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jan 2024 12:38 PM IST
सार

सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस विभाग जहां लोगों से कैमरे लगाने की अपील कर रही है, वहीं आजमगढ़ में इससे उलट मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी ही कैमरे को तोड़ने नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Police arrived in Azamgarh due to dispute between two parties and broke CCTV TV camera
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस महकमा लगातार लोगों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील कर रहा है, ताकि क्राइम की घटनाओं पर लगाम लग सके और यदि कोई घटना होती भी है तो सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचा जा सके। एसपी के इस प्रयास को उनके मातहत ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी ही सीसीटीवी कैमरे को तोड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही करने या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, इसके बाद भी पुलिसकर्मी उनकी आंखों में धूल झोंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुडहर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने के बाद घर में घुसकर डीबीआर आदि की भी तलाश की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डीवीआर न मिलने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी किया। पुलिसकर्मियों द्वारा सीसीटीवी तोड़ने की कवायद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता कमलौती देवी ने बताया कि दो पक्षों के विवाद के निपटारे को लेकर एसओ गंभीरपुर, चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार भारी संख्या में फोर्स के साथ आए थे और उसके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया।

इतना ही नहीं घर में घुसकर डीवीआर खोजने का प्रयास किए। न मिलने पर उसके पुत्र व परिवार के अन्य लोगों की पिटाई भी की गई। कमलौती देवी ने इस बाबत एसपी को शिकायती पत्रक देकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। वायरल हुए वीडियो में एक पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरा तोड़ते हुए साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed