बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला: आजमगढ़ में वारदात के बाद गला घोटकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार होने के बाद खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पांच वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। बच्ची का शव गांव की पोखरी में मंगलवार को उतराया मिला था।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला पुत्र गालिब गंभीरपुर थाने के कुसहा गांव का निवासी है। उसने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पांच वर्षीय मासूम पुत्री को एक सप्ताह पहले अपहृत कर उसके साथ दरिंदगी की। घटना के समय मासूम पिता की दुकान से घर लौट रही थी। बच्ची की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी लगाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार को गांव की पोखरी में बच्ची का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पीएम रिपोर्ट आने पर पता चला कि मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी गला घोटकर हत्या की गई। दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले की नए सिरे से विवेचना और जांच शुरू की।
इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान युवक ही आरोपी निकला। वह पीड़िता के गांव में रिश्तेदारी में आया था। एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा, पीड़िता का क्लिप, एक बोरी और पत्थर बरामद किया।
उसने बताया कि बच्ची को अकेला देख उसका मन भटक गया। वह उसे बहलाकर अपने मामू के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दरिंदगी की। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने पर उसकी गला घोट हत्या कर दी। बचाव के लिए शव को पत्थर में बांध पोखरी में डाल दिया था।