फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested fake primary teacher in azamgarh

आजमगढ़: फर्जी दस्तावेज पर शिक्षक बनकर ले रहा था सैलरी, पोल खुलने पर हुआ गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Jun 2021 12:11 AM IST
सार

संतकबीर नगर जिले के सतहरा गांव निवासी रामजतन ने आजमगढ़ के जिलाधिकारी को पत्र देकर अतरौलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमीन दसांव में तैनात शिक्षक नंदलाल उपाध्याय पर फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी करने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Police arrested fake primary teacher in azamgarh
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले में अतरौलिया क्षेत्र के फर्जी दस्तावेज पर परिषदीय विद्यालय में विज्ञान शिक्षक की नौकरी करने वाले को पुलिस ने बुधवार को अतरौलिया रोडवेज अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह संतकबीर नगर जिले का रहने वाला है। सत्यापन में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर एसडीआई ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


संतकबीर नगर जिले के सतहरा गांव निवासी रामजतन ने आजमगढ़ के जिलाधिकारी को पत्र देकर अतरौलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमीन दसांव में तैनात शिक्षक नंदलाल उपाध्याय पर फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी करने की शिकायत की थी। नंदलाल भी संत कबीर नगर सतहरा का गांव का ही रहने वाला है। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से दस्तावेजों की जांच करने को कहा।
विज्ञापन


नंदलाल से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उसने जो प्रमाण पत्र जमा किए वे सत्यापन में फर्जी पाए गए। ऑनलाइन सत्यापन में पता चला कि नंदलाल ने राम निहाल नामक किसी व्यक्ति के दस्तावेज को परिवर्तित करके प्रस्तुत किया था। इसके बाद एसडीआई ने अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अतरौलिया पुलिस ने नंदलाल को बुधवार की शाम अतरौलिया रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed