फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police are shooting arrows in the air for the last four days

चार दिन बीते पर हवा में ही तीर मार रही पुलिस

Wed, 23 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police are shooting arrows in the air for the last four days
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव में बीते शुक्रवार की रात पांच की संख्या में एक घर में घुसे बदमाशों ने परिजनों को बंधक बना कर लाखों का माल लूट ले गए थे। इस घटना को चार दिन हो चुके है और पुलिस के हाथ अब तक खाली ही है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर बरदह पुलिस शांत बैठ गई है।
विज्ञापन

सरायमोहन गांव निवासीनी रामराजी देवी के घर में शुक्रवार की रात घर के पीछे स्थित खिड़की को तोड़ कर पांच की संख्या में बदमाश अंदर घुस आए। रामराजी एक कमरे में सोई थी और उसकी बहु, बेटी व पोता दूसरे कमरे में सोए थे। बदमाशों ने बहु के कमरे की कुंडी बाहर से लगा कर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद घर खंगालना शुरू कर दिया। रामराजी की नींद खुल गई तो बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल करने के साथ ही असलहे से धमका कर शांत करा दिया और घर को खंगालने का क्रम जारी रखा। पूरा घर खंगालने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह पुलिस पहुंच कर मौका मुआयना भी किया था। रामराजी के अनुसार डकैत घर में रखे एक लाख रुपये नकद व एक लाख के जेवरात के साथ कुछ अन्य कीमती सामान उठा ले गए है। घटना को चार दिन हो चुके लेकिन पुलिस अब तक सिर्फ हवा में ही तीर मार रही है। मुकदमा दर्ज करने के बाद इस घटना के खुलासे को लेकर बरदह पुलिस ने अब तक कोई कवायद नहीं शुरू किया है। जिससे पीड़ित परिवार के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed