फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police Action in azamgarh History sheet of 7 criminals opened in Azamgarh

Police Action: आजमगढ़ में 24 घंटे में सात अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, इनमें से तीन कुंटू गैंग के

Sat, 20 Aug 2022 04:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 Aug 2022 04:53 PM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर 24 घंटे में 7 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इनमें से तीन अपराधी कुख्यात कुंटू गैंग और एक मुख्तार गैंग का है। 

विज्ञापन
Police Action in azamgarh History sheet of 7 criminals opened in Azamgarh
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में  पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर 24 घंटे में 7 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इनमें से तीन अपराधी कुख्यात कुंटू गैंग हैं। बाकी में गौकशी और मारपीट-बलवा से जुड़े अपराधी शामिल है। इसमें एक मुख्तार गैंग का खास शाहजमा उर्फ नैय्यर का सहयोगी भी शामिल है। 

विज्ञापन

 
एसपी ने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा निवासी मो. दाऊत की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इस पर अंबेडकनगर जिले के शहर कोतवाली में गौकशी से संबंधित पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इसी थाना क्षेत्र के इरशाद निवासी पुरारानी की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इरशाद पर अंबेडकरनगर जिले के शहर कोतवाली में गौकशी के पांच व मालीपुर में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव निवासी मो. उमर की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। मो. उमर पर मारपीट व बलवा के रानी की सराय थाने में तीन व बरदह थाने में दो मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा रानी की सराय थाने में छिनैती का भी एक मामला दर्ज है। बरदह थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर फेटी निवासी सुफियान उर्फ लड्डन की भी बरदह थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई। सुफियान माफिया मुख्तार गैंग के खास व गैंगेस्टर मामले में जेल में बंद शाहजमा उर्फ नैय्यर का सहयोगी है। इसके खिलाफ बरदह थाने में पांच व सरायमीर में एक मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी के निगरानी का संबंधित थानों को निर्देश दिया जा चुका है। इससे पहले शुक्रवार  एसपी के निर्देश पर कुख्यात कुंटू सिंह गिरोह के जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें अबू राफे, जाबिर व फरहान निवासी अतरकच्छा थाना कोतवाली जीयनपुर शामिल है। इन सभी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लूट व छिनैती के लगभग डेढ़ दर्जन मामलों में संलिप्त फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बिलारमऊ निवासी अखिलेश, सरायमीर कस्बा स्थित पुराना थाना क्षेत्र निवासी एवं मारपीट व नकबजनी के मामले में कुख्यात नदीम अहमद, अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फत्ते निवासी अंश उर्फ बबुआ पुत्र कामता प्रसाद सोनकर की भी हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खोली गई है।

वहीं शराब तस्करी के आधा दर्जन मामलों में संलिप्त जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर ग्राम निवासी विजय प्रताप सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खुली है। एसपी के निर्देश पर संबंधित थाना पुलिस ने इन सभी की निगरानी शुरू कर दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed