फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police accused of hiring hit rigged in merit

पुलिस भर्ती की मेरिट में धांधली का जड़ा आरोप

Sun, 22 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
 Police accused of hiring hit rigged in merit
उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए डीएम से धांधली की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उधर इससे पूर्व  अभ्यर्थियों ने सपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध्ा जताया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जुलाई 2013 में सिपाही भर्ती के लिए 41610 पदों पर विज्ञापन निकाला गया था। जिसमें पीईटी में नंबर की व्यवस्था की गई थी। जिसमें पूर्ण रूप से धांधली हुई है। जिन अभ्यर्थियों का दौड़ में 60 नंबर है उन्होंने दलालों के जरिए 100 नंबर कराकर जबरदस्त धांधली की है। दौड़ का नंबर नेट के माध्यम से नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा का नंबर और पीईटी का नंबर जोड़कर लिस्ट जारी नहीं की गई।
कहा कि दलालों के माध्यम से कुछ लड़कों की मुख्य लिखित परीक्षा में आएमआर सीट पर ह्वाइटनर लगाकर उनके नंबरों को बढ़ाया गया है। जिसका परिणाम है कि मायावती सरकार में सामान्य की मेरिट 61.1 और ओबीसी की 57.1 प्रतिश्ता थी। वहीं सपा सरकार में सामान्य की 78.51 और ओबीसी की 76.51 बनाई है। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व अभ्यर्थियों ने सपा कार्यालय पर पहंंुच कर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। कहा कि प्रदेश सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। अधिकारियों के संज्ञान में सबकुछ है लेकिन वह इसकी अनदेखी कर रहे हैं। नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा कि  अभ्यर्थी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।


मांग की कि सरकार भी इस मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अभ्यर्थियों के साथ्ा न्याय की बात करे। इस दौरान सपा कार्यालय के सामने पुतला दहन होते देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भी उनकी बात को सही ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed