Poisonous Liquor: आजमगढ़ में सरकारी ठेके से खरीदी शराब, पीने के बाद एक की गई जान , दूसरे की हालत गंभीर
आजमगढ़ के नाहरपुर गांव में सरकारी ठेके से खरीदी गई देसी शराब के सेवन से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के नाहरपुर गांव में सरकारी ठेके से खरीदी गई देसी शराब के सेवन से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर है। खून की उल्टी करने के बाद अस्पताल में भर्ती है। देसी शराब के सेवन से मौत और बीमार होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के कान खड़े हो गए।
पवई थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव निवासी अच्छेलाल बिंद (50) पुत्र राजाराम दिहाड़ी मजदूर था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के ही उत्तम (35)पुत्र राम अचल बिंद के साथ पास के गांव ओरिल स्थित सरकारी देसी शराब के ठेके पर गया। वहां शराब खरीदी और पीने लगा। वहां पर दोनों ने बुलेट नंबर 1 ब्रांड शराब का सेवन किया। करीब पांच बजे शाम को घर लौटे।
खाट पर सोया फिर नहीं उठा
अच्छेलाल की बहू नगीना के अनुसार अच्छेलाल काफी नशे में था। पानी पीने के बाद खाट पर सो गया। थोड़ी देर बाद जब उसे जगाया जाने लगा तो उसकी मौत चुकी थी। उधर साथ गए उत्तम बिंद की भी हालत खराब होने लगी और वह खून की उल्टी करना शुरू कर दिया। आननफानन परिजनों ने उसे माहुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
शराब के सेवन से मौत और बीमार होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए। सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप वाजपेई एवं थानाध्यक्ष पवई रत्नेश दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और रात करीब एक बजे मृतक के शव को थाने ले आए। जहां से सोमवार सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अच्छेलाल के पांच पुत्र हैं। पत्नी गुड़िया आठ वर्ष पूर्व घर छोड़ कर कहीं चली गई थी। अच्छेलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।