फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poisonous Liquor death in azamgarh one died after drinking other condition critical

Poisonous Liquor: आजमगढ़ में सरकारी ठेके से खरीदी शराब, पीने के बाद एक की गई जान , दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 13 Jun 2022 01:11 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 01:11 PM IST
सार

आजमगढ़ के नाहरपुर गांव में सरकारी ठेके से खरीदी गई देसी शराब के सेवन से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Poisonous Liquor death in azamgarh one died after drinking other condition critical
देसी शराब पीने से मौत (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के नाहरपुर गांव में सरकारी ठेके से खरीदी गई देसी शराब के सेवन से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर है। खून की उल्टी करने के बाद अस्पताल में भर्ती है। देसी शराब के सेवन से मौत और बीमार होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के कान खड़े हो गए।  

विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव निवासी अच्छेलाल बिंद (50) पुत्र राजाराम दिहाड़ी मजदूर था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के ही उत्तम (35)पुत्र राम अचल बिंद के साथ पास के गांव ओरिल स्थित सरकारी देसी शराब के ठेके पर गया। वहां शराब खरीदी और पीने लगा। वहां पर दोनों ने बुलेट नंबर 1 ब्रांड शराब का सेवन किया। करीब पांच बजे शाम को घर लौटे।
विज्ञापन


खाट पर सोया फिर नहीं उठा
अच्छेलाल की बहू नगीना के अनुसार अच्छेलाल काफी नशे में था। पानी पीने के बाद खाट पर सो गया। थोड़ी देर बाद जब उसे जगाया जाने लगा तो उसकी मौत चुकी थी। उधर साथ गए उत्तम बिंद की भी हालत खराब होने लगी और वह खून की उल्टी करना शुरू कर दिया। आननफानन परिजनों ने उसे माहुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के सेवन से मौत और बीमार होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए। सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप वाजपेई एवं थानाध्यक्ष पवई रत्नेश दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और रात करीब एक बजे मृतक के शव को थाने ले आए। जहां से सोमवार सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अच्छेलाल के पांच पुत्र हैं। पत्नी गुड़िया आठ वर्ष पूर्व घर छोड़ कर कहीं चली गई थी। अच्छेलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed