जहरीली शराब कांड: आजमगढ़ में उप आबकारी आयुक्त पर गिरी गाज, अब तक चार कर्मचारी किए जा चुके निलंबित
आजममढ़ के माहुल में जहरीली शराब से हुई 15 मौतों के बाद उप आबकारी आयुक्त लाल बहादुर मिश्रा को हटा दिया गया है। देर रात उन्हें प्रयागराज से संबंद्ध किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के माहुल में हुए जहरीली शराब कांड में अब शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी के रिपोर्ट पर उप आबकारी आयुक्त को हटा दिया गया है। उन्हें प्रयागराज कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। अब तक इस मामले में आबकारी विभाग के चार लोग निलंबित हो चुके हैं।
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित सरकारी शराब की दुकान से जहरीली शराब की बिक्री की गई थी। जिसे पीने से 15 लोगों की मौत हुई। हालांकि प्रशासनिक आंकड़ा काफी कम है। इतना ही नहीं पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही शराब फैक्ट्री भी पकड़ी थी। जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की गई थी।
मौके से पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था तो वहीं छह फरार घोषित किए गए थे। जिसमें चार पर 50-50 हजार का ईनाम डीआईजी की तरफ से घोषित हुआ था। वहीं दो पर 25-25 हजार का ईनाम एसपी की तरफ से घोषित था। पुलिस ने 25 हजार के दोनों इनामिया शराब कारोबारियों को देवगांव व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दो शराब माफियाओं को अहरौला पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आबकारी विभाग के द्वारा पूर्व में तीन लोगों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट 25 फरवरी को भेजी थी। जिसके आधार पर अब उप आबकारी आयुक्त लाल बहादुर मिश्रा को जिले से हटा दिया गया है।
अब तक निलंबित किए गए कर्मियों में निरीक्षक नीरज सिंह, आरक्षी सुमन कुमार पांडेय व राजेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख है। इसके अलावा पुलिस विभाग ने एसओ अहरौला संजय कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया था।