फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pleasure - suffering the consequences of the deeds of human beings before birth

सुख - दुख मनुष्य के पूर्व जन्म के कर्मों का परिणाम

Sat, 06 Jun 2015 12:47 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Sat, 06 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pleasure - suffering the consequences of the deeds of human beings before birth
सरायमीर। क्षेत्र के खानपुर स्थित जय गुरुदेव आश्रम में वार्षिक आध्यात्मिक सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने कहा कि संतों ने इस दुनिया को सुख:दुख की नगरी बताया। यह सुख-दुख की समस्याएं मनुष्य के पूर्व जन्म के पाप- पुण्य की परिणाम होती है। यह समस्याएं न कभी हल हुई हैं न होंगी, यह क्रमवत जारी रहती हैं।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि जब मनुष्यों को महापुरुष मिल जाते हैं और प्रभु की सच्ची भक्ति का रास्ता बता देते हैं और जब तक मन उस ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, तभी तक सुख का अनुभव होगा। बाबा जय गुरुदेव जी महाराज ने सावधान किया था कि आगे समय खराब आएगा, उसे भूलो मत अच्छा वक्त लाना चाहते हो तो अपने कर्मों को ठीक करो। इस दौरान लगे जय गुरुदेव के जयकारों से पूरा आश्रम गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन सत्यशील बंधु ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक और राष्ट्रीय उपदेशक जय गुरुदेव धर्म सतीश चंद यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामचरन यादव, प्रहलाद यादव, अरविंद यादव सहित सभी स्वंयसेवक उपस्थित थे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed