{"_id":"61f431f9d815a678be03d1ea","slug":"phulpur-powai-development-happened-but-still-there-was-some-shortage-azamgarh-news-vns6358113156","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर पवईःविकास तो हुआ फिर भी रह गई कुछ कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर पवईःविकास तो हुआ फिर भी रह गई कुछ कमी
विज्ञापन
आदर्श नगर पंचायत कार्यालय फूलपुर।- चुनाव प्लान की खबर का फोटो
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पांच साल बाद एक बार फिर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। हर पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। वहीं अगर विधायकों द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों और जनता से उनके द्वारा किए गए वादों पर कितने खरे उतरे को देखें तो कई कमी रह गईं। कभी पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव की सीट रही फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा के विधायक अरुण कांत यादव हैं। अपने कार्यकाल में उनके द्वारा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन विपक्षी नेताओं की मानें तो उनके द्वारा विकास के कोई कार्य कराए ही नहीं गए हैं। वहीं लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शौचालय, आवास आदि को लेकर कार्य तो हुए हैं, लेकिन क्षेत्र की तमाम सड़कों की सेहत में सुधार नहीं हो सका है।
बोले विधायक
भाजपा विधायक अरुण कांत यादव का कहना है कि विधानसभा के विकास के लिए हमने हरसंभव कार्य किए हैं। कोरोना महामारी के बावजूद भिटौरा एवं खानजहांपुर में विद्युत उपकेंद्र, सड़क, मंजूषा नदी के बरामदपुर में पुल, भेड़िया और कनेरी में कुंवर नदी पर पुल, बसही में स्टेडियम, 13 करोड़ का फूलपुर में ट्रामा सेंटर, बस्ती में राजकीय महाविद्यालय जैसे कई अन्य विकास कार्यों को गति देने का काम किया है।
गिनाई गईं उपलब्धियां
- भिटौरा और खानजहांपुर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण।
- मंजूषा नदी पर बरामदपुर पुल के साथ भेड़िया और कनेरी में कुंवर नदी पर पुल।
- बसही में स्टेडियम का निर्माण।
- 13 करोड़ से फूलपुर में ट्रामा सेंटर का निर्माण।
- बस्ती में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना।
बोले प्रतिद्वंदी
फूलपुर पवई के पूर्व विधायक और अरुणकांत यादव के प्रतिद्वंदी रहे श्याम बहादुर सिंह यादव का कहना है कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने फीता काटने का काम किया है। उसी ढंग से चुनाव आने पर हमारे विधानसभा के विधायक के द्वारा भी मंजूषा नदी के बरामदपुर पुल एवं भेड़िया के कुंवर नदी के पुल का शिलान्यास किया गया। फूलपुर नगर में सपा सरकार में शिलान्यास किए गए उच्चीकृत अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर का उद्घाटन तक नहीं हो सका। इससे बड़ा मुद्दा और क्या हो सकता है। भाजपा सरकार के साथ ही इस क्षेत्र का विधायक भी फेल है।
विज्ञापन
प्रतिद्वंदी के आरोप
- सिर्फ फीता काटने का किया काम।
- चुनाव आने पर बरामदपुर पुल और कुंवर नदी पुल का किया शिलान्यास।
- सपा सरकार में शिलान्यास किए गए अस्पताल व ट्रामा सेंटर का नहीं हो सका उद्घाटन।
- क्षेत्र में सड़कों की हालत में नहीं हुआ कोई सुधार।
मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता: 328157
पुरुष मतदाता: 171434
महिला मतदाता: 156712
अन्य मतदाता: 11
00000000000
मतदान केंद्र व बूथों की स्थिति
कुल मतदान केंद्र: 227
कुल मतदेय स्थल: 378
क्रिटिकल बूथ: 39
वल्नरेबल बूथ: 30
0000000000
विधायक निधि की स्थिति
वर्ष मिली निधि खर्च किया गया धन
2017-18 148.712 लाख 148.512 लाख
2018-19 202.090 लाख 202.090 लाख
2019-20 192.983 लाख 192.963 लाख
2020-21 000.000 लाख 000.000 लाख
2021-22 300.000 लाख 299.120 लाख
शेष बची 0.88 लाख।