फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Permanent monitoring team constituted for assembly elections

विधानसभा चुनाव में निगरानी के लिए गठित हुई स्थाई निगरानी टीम

Sat, 26 Feb 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Permanent monitoring team constituted for assembly elections
विधानसभा चुनाव के लिए स्थायी निगरानी टीम का गठन किया गया है। विशेष व्यय प्रेक्षक के निर्देश पर स्थायी निगरानी टीम की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि विशेष व्यय प्रेक्षक के निर्देश पर पुन: निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए विधानसभा फूलपुर पवई के लिए पूर्व में लगाए गए स्थायी निगरानी टीम प्रभारी प्रेमचंद यादव, रीडर गांधी पीजी कालेज मालटारी आजमगढ़ के स्थान पर वंशराज यादव, बोरिंग टेक्नीशियन, लघु सिंचाई की तैनाती की गई है। वे अधिसूचना जारी होने की तिथि 10 फरवरी से मतदान या पुनर्मतदान तक अपनी ड्यूटी जारी रखेंगे। उन्होंने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भारत चुनाव आयोग की ओर से दिए गए आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करें। इसकी अवहेलना क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही मिली तो सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्थायी निगरानी टीम का प्रमुख एक वरिष्ठ कार्यकारी मजिस्ट्रेट होगा। पुलिस स्टेशन का एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एक वीडियोग्राफर और तीन-चार सशस्त्र पुलिसकर्मी होंगे। उनको नकदी या सामान इत्यादि की जब्ती के लिए एक वाहन, मोबाइल फोन, एक विडियो कैमरा और अपेक्षित पंचनामा दस्तावेज दिए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तीन या अधिक स्थायी निगरानी टीमें होंगी, जिनमे प्रत्येक टीम में एक मजिस्ट्रेट और तीन या चार पुलिस कार्मिक होंगे, यह टीम चेकपोस्ट बनाएगी और अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नकदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर निगरानी रखेगी। जांच की समस्त प्रक्रिया की विडियोग्राफी की जाएगी। निगरानी दलों के लोकेशन समय-समय पर बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed