फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People who take vows given to women Udayaclgami sun arghya

व्रती महिलाओं ने उदयाचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Thu, 19 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
People who take vows given to women Udayaclgami sun arghya
डाला छठ व्रत के अंतिम दिन बुधवार को पुत्रों के दीर्घायु होने और परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों, तालाबों, पोखरों के किनारे भोर में महिलाओं ने उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ आस्था में डूबी महिलाओं ने व्रत का पारन किया।
विज्ञापन


उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए चार बजे भोर से ही महिलाएं गाजे-बाजे के साथ घाटों पर पहुंचना शुरू कर दी थी। इस दौरान छठ मैय्या की गीतों से पूरा शहर और ग्रामीण इलाके गूंजते रहे। तमसा नदी के घाटों से लेकर नगर की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन


डाला छठ पर मंगलवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने पहला अर्घ्य देने के बाद रात भर पूजन-सामग्री तैयार करने में लगी रही। छठ पर्व के धार्मिक और पौराणिक महत्व की एक-दूसरे से कथा सुनी और सुनाई। व्रती महिलाएं बुधवार की भोर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के इंतजार में पूरी रात जागती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोर में सिहरन भरी ठंड में गाजे-बाजे के साथ महिलाओं का कारवां शहर स्थित तमसा के घाटों की ओर निकल पड़ा। हर मुहल्लों से व्रती महिलाएं छठ मैय्या की गीत गाती आस्था में डूबी घाटों पर पहुंची। आगे-आगे पुरुष गन्ना और डलिया में पूजन सामग्री लिए चल रहे थे। परिवार के सदस्यों में बूढ़े और बच्चे भी थे।

लगभग चार बजे तमसा के गौरीशंकर, कदम घाट, भोला घाट, पचपेड़वा घाट, सिधारी, नरौली, हरबंशपुर शाहीपुल आदि घाटों पर तिल रखने की जगह नहीं थी। कमर भर पानी में व्रती महिलांए अपनी-अपनी वेदियों के सामने सूर्य के दर्शन के इंतजार में खड़ी रहीं। उगते सूर्य की तरफ टकटकी लगाए महिलाएं उस समय धन्य हो गईं, जब भगवान भास्कर के दर्शन हुए। अर्घ्य देने के लिए लाखों हाथ एक साथ आग बढ़े, तो सभी घाट सूर्य भगवान के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर पूजा वेदी पर दीप जलाया।

अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, बुधवार की भोर में महिलाएं मंगल गीत के साथ पूरब पोखरे पर पहुंची। पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरब पोखरे पर पूजा समिति द्वारा स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान घाट पर विधायक डा. संग्राम यादव, नगर पंचायत अतरौलिया की अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।


 मेहनगर संवाददाता के अनुसार, लखराव पोखरा, मंगाई नदी, शाह खजुरा, प्रभा पोखरा, करौती आदि गांव स्थित पोखरे पर महिलाओं ने घाटों पर पहुंच महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, अजमतगढ़, हरैया ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों पोखरों, नदिया और तालाबों पर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी।

मुहम्मदपुर शिवमंदिर पोखरे पर लगभग पांच सौ वेदियां बनाई गई थीं। लड़कियों द्वारा वेदियों के आस-पास बनाई गई रंगोलियां काफी आकर्षक लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed