फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People suffering due to BJP's repression, harassment: Durga Prasad

भाजपा के दमन, उत्पीड़न से जनता त्रस्त: दुर्गा प्रसाद

Sat, 04 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
People suffering due to BJP's repression, harassment: Durga Prasad
सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हवलदार यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें विधानसभा और एमएलसी चुनाव में पार्टी की सफलता को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी सूरज राजभर का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा के दमन, उत्पीड़न से जनता त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर होने से मोदी व योगी से जनता नाराज है। विधायक आलमबदी ने कहा कि यह सरकार धर्म व जाति के नाम पर लड़ाना चाहती है। इससे कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना पड़ेगा। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। अधिकारी, कर्मचारी मनमाने तरीके से जनता का शोषण कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सपा का संगठन तैयार है। चुनाव हो जाए तो पार्टी जनपद की दसों सीटें जीतेगी। उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि अपना बूथ-सबसे मजबूत के आधार पर बूथ व सेक्टर व ब्लाक स्तर पर संगठनों की बैठक कर लें। उनको भाजपा की जनविरोधी नीतियों को चौपाल लगाकर जनता को बताएं। संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। इस मौके पर विधायक कल्पनाथ पासवान, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, रमाकांत यादव, दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक बेचई सरोज, रामजग राम, पूर्व एमएलसी कमला यादव, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed