फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   people start protest with dead body of lineman at electricity office in azamgarh who scorched by current during duty

Azamgarh News: लाइनमैन की मौत पर लोगों ने शव के साथ उपकेंद्र पर दिया धरना, विभागीय लापरवाही के चलते करंट से झुलसा था

Fri, 15 Jul 2022 07:16 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Jul 2022 07:16 PM IST
सार

विभागीय लापरवाही के चलते बाधित विद्युत आपूर्ति को ठीक करते समय संविदा लाइनमैन 28 जून को झुलस गया था। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
people start protest with dead body of lineman at electricity office in azamgarh who scorched by current during duty
शव के साथ उपकेंद्र पर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर से सटे भंवरनाथ विद्युत सब स्टेशन के तहत करेन्हुआ गांव में बीते 28 जून को विभागीय लापरवाही के चलते करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन ने शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ भंवरनाथ विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने सब स्टेशन प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने एवं मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता की मांग की। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को 50 हजार नकद दिया और  21 दिन के अंदर और पांच लाख देने का लिखित वादा किया तब जाकर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


कंधरापुर थाना अंतर्गत दरौरा ग्राम निवासी राजनारायण दुबे विगत कई वर्षों से भंवरनाथ विद्युत सब स्टेशन पर बतौर संविदा लाइनमैन कार्यरत थे।  बीते 28 जून की शाम वह क्षेत्र के करेन्हुआ गांव की दलित बस्ती में बाधित विद्युत आपूर्ति को ठीक करने के लिए विद्युत उपकेंद्र प्रभारी नागेंद्र चौहान से अनुमति लेकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद वहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यांत्रिक खराबी दूर करते समय विभागीय लापरवाही के चलते अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके चलते करंट की चपेट में आ जाने से सीढ़ी पर चढ़े लाइनमैन राजनारायण दुबे बुरी तरह करंट से झुलस कर गिर पड़े। घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, जिला अस्पताल में उपचाराधीन संविदा लाइनमैन ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत की सूचना पाकर मृतक के परिवार एवं गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई। शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन एवं गांव के लोग शव को लेकर भंवरनाथ विद्युत सबस्टेशन पहुंचे और वहां शव को रखकर दोषी उपकेंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई एवं मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं सहायता राशि देने की मांग करते हुए घेराव कर दिया।

इस बात की जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मौके पर परिजनों को 50 हजार नगद किया तथा 21 दिन के अंदर और पांच लाख देने का लिखित वादा किया तब जाकर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री हैं। बड़े पुत्र अनिल दुबे ने भंवरनाथ विद्युत सब स्टेशन के प्रभारी नागेंद्र चौहान के खिलाफ कंधरापुर थाने में नामजद तहरीर दी  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed