फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People shopping in the street of the city of pottery.

बाजार रहे गुलजार, देर रात तक जमकर खरीदारी

Fri, 28 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
People shopping in the street of the city of pottery.
नगर के चौक क्षेत्र में बर्तनों की खरीदारी करते लोग।
धनतेरस पर्व पर नगरीय इलाकों सहित जनपद के ग्रामीण अचंलों के बाजारों में देर रात तक रौनक बरकरार रही। शाम को पूजन के लिए भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों सहित मिष्ठान व पूजन सामग्रियों की जमकर खरीदारी की गई, वहीं घरिया भरने के लिए लाई-लावा सहित चीनी के खिलौने आदि की भी खूब बिक्री हुई। नगर के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ के चलते कई मार्गों, चौराहों और सड़कों पर जाम की स्थिति        बनी रही।
विज्ञापन


  ज्योति पर्व दीपावली दो दिन पूर्व नगर के प्रमुख बाजारों में देर रात तक चहल-पहल का माहौल बना रहा। पर्व के मद्देनजर किसी ने स्टील व पीतल के फैँंसी बर्तनों को खरीदा तो किसी ने अपने मनपसंद के आभूषण, वहीं तरह-तरह के फैंसी झालरों व मिट्टी के दीपों की भी जमकर खरीदारी की गई। दूकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए दूकानदार भी गदगद दिखाई दे रहे थे। बर्तनों में ड्रम से लेकर चम्मच तक की खरीद बिक्री हुई। चौक क्षेत्र स्थित दुकानों पर खरीदारी के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


  सामान खरीदने चौक क्षेत्र में आने वाले लोगों द्वारा सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने और दुकानदारों के सड़क के किनारे तक दूकान लगाने के कारण, ठेले और रिक्शे वालों के कारण जाम की समस्या में और इजाफा हुआ। हालांकि पुलिस के जवान जाम को समाप्त करने में जुटे हुए थे। लेकिन भीड़ के कारण बार-बार जाम लग रहा था।  उधर तहबरपुर और नरईपुर बाजार में धनतेरस के अवसपर मेला लगा। इस दौरान श्रीलक्ष्मी-गणेश के दर्शन को लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तहबरपुर : धनतेरस पर तहबरपुर में लगे मेले में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के दर्शन को भक्त उमड़ पड़े। मेले में बच्चों ने जहां झूला, चरखी आदि का आनंद उठाया। वहीं लोगों ने बर्तनों सहित कृषि के सामानों की जमकर खरीदारी की।    
  सगड़ी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के नरईपुर बाजार में  शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर मेला लगा। मेले में स्थापित श्रीगणेश और  लक्ष्मी जी के दर्शन कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। उधर मेले के  दौरान लोगों ने  चोटहिया जलेबी, चाट का जहां स्वाद चखा, वहीं बच्चों ने  खिलौनों और गुब्बारों की खरीदारी की। महिलाओं ने बर्तन के साथ सौंदर्य  प्रसाधन के सामान खरीदे। पल्हनी संवाददाता के अनुसार छतवारा, बेलइसा, ऊंची गोदाम में भी सजी बर्तन की दूकानों पर खरीदारी को लोग उमड़ पड़े।  


  फूलपुर, मेजवां : फूलपुर नगर में धनतेरस पर सजी बर्तनों की दूकानों पर भीड़ रही। अंबारी संवाददाता के अनुसार अंबारी सहित आस-पास के क्षेत्रों में धनतेरस पर जहां प्रतिष्ठानों सहित घरों में सफाई का कार्य चलता रहा। वहीं बर्तन आदि की खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। निजामाबाद : नगर पंचायत निजामाबाद में बर्तन, झालरों की दूकानों पर लोगों की भीड़ रही। नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीलक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है। समिति के लोग पंडालों को भव्य रूप देने में जुटे रहे।  अतरौलिया संवाददाता के अनुसार अतरौलिया बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। इस दौरान बाजारों में जाम की स्थिति रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed