Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People liked the group's product

Azamgarh News: समूह के उत्पाद को लोगों ने किया पसंद

Thu, 24 Aug 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
People liked the group's product
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार के विकास कार्यों व जनपद की स्वतंत्रता के बाद की उपलब्धियों पर बृहस्पतिवार को स्थानीय ब्लाॅक पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान समूह के उत्पाद को लोगों ने पसंद किया। प्रदर्शनी में आए लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलामंत्री प्रमोद राय ने किया। इस दौरान श्रम, बाल विकास व महिला विकास, स्वास्थ्य पशुपालन, पंचायती राज, कृषि, बेसिक शिक्षा, खाद्य एवं रसद, ग्रामीण आजीविका मिशन आदि विभागों ने अपने स्टाल लगाए थे। जहां लोगों को विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। मां संतोषी उत्पादक समूह समूह की महिलाओं ने अपने बनाए स्नैक, मटरी, चकली उत्पाद रखे थे। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं व जिला विकास पुस्तिका का प्रदर्शन वितरण भी किया गया। बाल विकास की ओर से गोद भराई व अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर बीडीओ आलोक सिंह, बालकेश दुबे, राहुल सिंह, संतोष चौबे, चंडेश्वर राय, विजय प्रताप यादव, विजय शंकर तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed