{"_id":"570bfa434f1c1b52494a6e9e","slug":"people-immersed-in-devotion-to-maa-durga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में मत्था टेकने के साथ ही जगह-जगह आयोजित होने वाले देवी जागरण में भी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम में भी श्रद्धालुओं ने सोमवार को दर्शनपूजन कर मां से मंगल कामना की। साथ ही मंदिर भक्तों के जयकारे से गूंजता रहा। नगर से सटे कोल पांडेय स्थित एक विद्यालय में नवरात्र पर रविवार की रात भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख और समाजसेवी अभिषेक जायसवाल ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों का चुनरी और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष सिंह, प्रधानाचार्य दुर्गावती सिंह, ग्राम प्रधान राजू यादव, शिशुपाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
उधर, ब्लू नाइट आर्केस्ट्रा और जागरण ग्रुप द्वारा चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी के मंदिर परिसर में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी शरद तिवारी और मयंक तिवारी द्वारा कलाकारों को चंदन लगा और चुनरी भेटकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद गायक राजेश रंजन द्वारा देवी गीतों से समां बांधा। इस मौके पर सोनू तिवारी, मयंक तिवारी, बाबू तिवारी आदि उपस्थित थे। वहीें, नगर के कोटमरी मामा के मंदिर में श्रद्घालुओं द्वारा नवरात्र के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।