फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People blocked the road due to quota shop

कोटे की दुकान को लेकर लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Sat, 03 Oct 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
People blocked the road due to quota shop
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर गांव में शनिवार को कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में समूह की एक महिला को कोटे की दुकान का आवंटन होने पर दूसरा पक्ष भड़क गया और उसने सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर और थानाध्यक्ष कंधरापुर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने चयन को निरस्त कर सात को दोबारा बैठक कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नामदारपुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में एडीओ पंचायत मौजूद थे। सरकार द्वारा दिए गए निर्देश कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कोटे की दुकान का आवंटन किया जाए के अनुसार समूह की एक महिला को कोटे की दुकान का आवंटन कर दिया गया। इस बात को लेकर दूसरा पक्ष नाराज हो गया और सड़क जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर गौरव कुमार और थानाध्यक्ष कंधरापुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों केे समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। तब एसडीएम ने बताया कि शासन का निर्देश है कि कोटे की दुकान का आवंटन समूह की महिला को ही किया जाए। लेकिन इसके बाद भी दूसरा पक्ष मानने को तैयार नहीं था। तब एसडीएम ने पूरी कार्रवाई को निरस्त करते हुए सात अक्टूबर को दोबारा बैठक कर इसका निर्णय करने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और चक्काजाम को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed