फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People are upset due to lack of electricity for five days

पांच दिन से बिजली न आने से लोग परेशान

Thu, 25 Feb 2021 08:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
People are upset due to lack of electricity for five days
रानी की सराय। लोक निर्माण विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने के दौरान बीते रविवार को क्षेत्र में बाधित हुई बिजली आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों को रात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, आजमगढ़ से वाराणसी और जौनपुर को जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी जारी है।
विज्ञापन

रानी की सराय कस्बे में काफी दिनों से सड़क को चौड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापारियों के विरोध के कारण यह कार्य रुका हुआ था। रविवार को एसडीएम सदर ने पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण व निर्माणों को ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान ही कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस बीच पांच दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी है। इसके चलते कस्बे के लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, आजमगढ़ से वाराणसी और जौनपुर को जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी जारी है। इसके चलते वाराणसी जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहुत सी गाड़ियां आजमगढ़ से निजामाबाद होते हुए गुजर रही हैं, तो बहुत सी गाड़ियां मेंहनगर होते हुए गंतव्य को जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed