फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   pension scheme will be linked to aadhar

आधार से जुड़ेगी पेंशन योजना

Sat, 17 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
pension scheme will be linked to aadhar
आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली लागू की जा रही है। आवेदक का आधार उनके आवेदन एवं बैंक खाते से लिंक किया जाना अति आवश्यक है। सभी पेंशन धारक अपने नजदीकी जनसुविधा केंद्रों एवं साइबर कैफे के माध्यम से अपना आधार आवेदन से अथेंटिकेट (प्रमाणित) कर सकते हैं।
विज्ञापन

सरकारी की ओर से 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके व्यक्ति को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। बुजुर्गों को प्रदेश सरकार 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देती है। वर्तमान में एक लाख एक हजार 231 बुजुर्गों को यह पेंशन मिल रही है। अब उक्त पेंशनधारकों को बेस्ड पेमेंट प्रणाली के तहत आवेदक का आधार उनके आवेदन एवं बैंक खाते से लिंक किया जाएगा। सभी पेंशन धारक अपने नजदीकी जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से अपना आधार आवेदन कर प्रमाणित करना होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदक का आधार उनके आवेदन और बैंक खाते से लिंक हो जाएगा तो उनको काफी राहत मिलेगी। उन्हें पेंशन चेक करने के लिए बैंकों का चक्कर नहीं लगाना होगा। खाते में पेंशन जाते ही उनके बैंक से उनकी मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। जिससे उन्हें घर पर ही जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed