फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PCS Jyoti Maurya father got wedding card printed Alok father said I will not teach any bahu

Jyoti Maurya: 'ज्योति के पिता ने छपवाया था शादी का कार्ड', पति आलोक के पिता बोले- अब किसी बहू को नहीं पढ़ाऊंगा

Thu, 06 Jul 2023 08:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jul 2023 08:59 PM IST
सार

पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्या के बीच चल रहा विवाद अब एक ऐसा विषय बन गया है, जो हर किसी की जुबान पर है।  इस प्रकरण में आजमगढ़ जिला के बछवल गांव का नाम भी शामिल हो गया है। ज्योति मौर्य के ससुर इस पूरे मामले से व्यथित हैं। 

विज्ञापन
PCS Jyoti Maurya father got wedding card printed Alok  father said  I will not teach any bahu
आजमगढ़ के वछवल गांव में ज्योति मौर्य के ससुर समेत अन्य परिजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का प्रकरण इन दिनों सुर्खियों में है। जिसे देखो वो इसी मुद्दे पर बात कर रहा है। इस प्रकरण में आजमगढ़ जिला के बछवल गांव का नाम भी शामिल हो गया है। क्योंकि ज्योति मौर्य का ससुराल बछवल गांव में है। ज्योति के ससुर व आलोक के पिता राम मुरारी मौर्य का कहना है कि मेरी बहू को कम से कम बच्चों का ख्याल करना चाहिए। इस प्रकरण के बाद वह अब किसी बहू को पढ़ाने की हिम्मत नहीं करेंगे।

विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर वायरल शादी के कार्ड के बारे में राम मुरारी मौर्य ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जिस कार्ड को दिखाकर ज्योति के पिता आरोप लगा रहे हैं उसे उन्होंने ही छपवाया था। मैंने या आलोक ने शादी का कार्ड नहीं छपवाया था। दरअसल ज्योति के पिता का कहना है कि आलोक ने झूठ बोलकर उनकी बेटी से शादी की। उन्होंने शादी का कार्ड दिखाते हुए कहा कि आलोक ने खुद को पंचायत अधिकारी बता शादी के कार्ड में भी ऐसा ही लिखवाया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: साधारण घर की बेटी, शादी के बाद पति ने पहचानी प्रतिभा, फोर्थ क्लास की नौकरी कर बीवी को बनाया अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्योति और आलोक की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर भी वायरल है। इस शादी के कार्ड के मुताबिक आलोक के नाम के आगे ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा है, जबकि अब आलोक खुद को सफाई कर्मचारी बताते हुए ज्योति को पढ़ा लिखा कर पीसीएस अधिकारी बनाने का दावा कर रहे हैं। 

ज्योति मौर्य के ससुर का छलका दर्द

PCS Jyoti Maurya father got wedding card printed Alok  father said  I will not teach any bahu
ज्योति मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य आजमगढ़ जिले के बछवल गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह प्रयागराज में रहते हैं लेकिन उनके पिता राम मुरारी मौर्य गांव में ही रहते हैं। 2010 में आलोक मौर्य की शादी वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के चिरईगांव निवासी ज्योति मौर्य से हुई थी। शादी के बाद रिश्ते कई वर्षों तक अच्छे रहे। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के बाद ज्योति का चयन शिक्षक के पद पर हुआ, लेकिन ज्योति का पीसीएस अधिकारी बनने का सपना पाले हुए थी। इस सपने को उन्होंने 2016 में पूरा किया। कई सालों तक दोनों के रिश्ते ठीक से चलते रहे। लेकिन विगत दिनों ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य द्वारा उस पर लगाए गए आरोप के बाद दोनों की मीडिया और सोशल साइट्स पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

इस संबंध में जब आलोक के पिता मुरारी मौर्या और ग्रामीणों से बात की गई तो सभी ने इस विवाद की निंदा की। आलोक के पिता ने व्यथित मन से कहा कि जब बहू ज्योति ने पीसीएस की परीक्षा पास की थी तो सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। सोचा था कि सभी बहुओं को पढ़ा-लिखाकर जिम्मेदार बनाऊंगा, लेकिन ज्योति ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।

उन्होंने कहा कि ज्योति का यह फैसला बहुत ही गलत है। उसके दो बच्चे हैं। उसे कम से कम उनके भविष्य के बारे में सोचकर फैसला लेना चाहिए। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि आलोक और उनके पिता ने बड़ी मेहनत से ज्योति को यहां तक पहुंचाया है। अगर यह लोग नहीं होते तो ज्योति यहां तक नहीं पहुंच पाती और ना ही अपने सपने को पूरा कर पाती।

सवालों से तनाव में आए आलोक के पिता

आलोक मौर्य भले ही प्रयागराज में रहता है, लेकिन उसके पिता राम मुरारी मौर्य आज भी गांव में ही रहते हैं। लगातार सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर आ रही खबरों से वह काफी व्यथित हैं। वह हार्ट के मरीज भी हैं। गुरुवार को दिन भर उनके घर मीडिया का आना-जाना लगा रहा। तनाव में आकर राम मुरारी मौर्य घर छोड़कर कहीं चले गए। देर शाम वापस घर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed