फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Patient dies in private hospital, doctor accused of assaulting and injuring him

Azamgarh News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत, डॉक्टर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप

Tue, 29 Apr 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Patient dies in private hospital, doctor accused of assaulting and injuring him
- मृतक के साले ने शहर कोतवाली में दी तहरीर, सीसी फुटेज देखने के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्षिरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल के गार्ड, स्टाफ और डॉक्टरों ने मृतक के रिश्तेदारों से मारपीट की। पीड़ित ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
सिधारी थाना क्षेत्र के चकनिवास शिवकुमार मद्धेशिया (35) 25 अप्रैल को दीपक (35) के साथ दूल्लहपुर गए थे। उधर से वह ई-रिक्शा से रात दो बजे वहां निकले। वह जैसे ही चिरैयाकोट पेट्रोलपंप के पास पहुंचे तभी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे मेंं शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मऊ अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आजमगढ़ ले आए। अस्पताल में भर्ती शिवकुमार की तबीयत अचानक और खराब होने लगी तो परिजन उसे रेफर कराकर शहर के लक्षिरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर सही इलाज नहीं कर रहे थे। रविवार की देर रात 1.30 बजे शिवकुमार की हो गई थी। अस्पताल में उपस्थित गार्ड ने पीड़ित परिवार को जाने से रोकने लगा। गार्ड व परिजनों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते गार्ड और अस्पताल के चिकित्सक और अन्य स्टाफ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। इस घटना में पवन मद्धेशिया व भरत मद्धेशिया को गंभीर चोटें आई। सूचना पाकर अस्पताल के डॉक्टर भी अपने जूनियर डॉक्टर के साथ पहुंचे और हथियार से उन्हें फिर दोबारा पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई थी। मृतक के रिश्तेदारों ने चिकित्सक पर लापरवाही करने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- शशिमौलि पांडेय, कोतवाल आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed