फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Path circulation on the eve of the eclipse

नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर निकला पथ संचलन

Tue, 28 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नवसंवत्सर 2074 की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जिले में जगह-जगह पथ संचलन किया। वहीं, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन


नगर के सिधारी स्थित घाट पर संस्कार भारती के लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य  दिया और आरती उतारी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। भक्ति संध्या के दौरान लग रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मौके पर विनोद अग्रवाल, मनोज कुमार अष्ठाना, विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, अरविंद बरनवाल, भारत भूषण तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निजामाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में कार्यकर्ता हाथ में ध्वज को लेकर चल रहे थे। मुबारकपुर और अमिलो संवाददाता के अनुसार, मुबारकपुर नगर के रामजानकी मंदिर से पथ संचलन किया। श्रीराम जानकी मंदिर से पथ संचलन रोडवेज, छोटी अर्जेंटी, बड़ी अर्जेंटी, नगर पालिका, हैदराबाद, पूरा बाग, कटरा होते हुए पून: रोडवेज चौराहे पहुंच संपन्न हुआ। मौके पर विद्यासागर जायसवाल, रानू, गोपाल सहानी, गोपाल जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed