फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passengers will be able to take ordinary class rail tickets through Paytm

पेटीएम के माध्यम से साधारण श्रेणी के यात्री ले सकेंगे रेल टिकट

Sun, 27 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Passengers will be able to take ordinary class rail tickets through Paytm
रेल यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के यात्रियों को अब एटीवीएम कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी। बिना कार्ड के विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध एटीवीएम मशीन से यात्री पेटीएम और भीम एप के माध्यम से साधारण श्रेणी का टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

रेलवे ने साधारण श्रेणी के यात्रियों को आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाकर टिकट प्राप्त करने की सभी स्टेशनों को सुविधा उपलब्ध कराई है। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन व सरायमीर रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर एक-एक एटीवीएम लगी है। मशीन संचालन के लिए सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को फैसिलेटर के रूप में तैनात किया है। रेलवे ने यात्रियों को एटीवीएम कार्ड उपलब्ध कराए गए थे, जिससे यात्री कार्ड और फैसिलेटर के माध्यम से साधारण श्रेणी के टिकट प्राप्त कर रहे हैं। इस व्यवस्था को लेकर रेलवे ने नई सुविधा दी है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे ने नई व्यवस्था के तहत साधारण श्रेणी के यात्रियों को एटीवीएम कार्ड के बिना टिकट उपलब्ध कराने की 24 फरवरी से सुविधा उपलब्ध कराई है। यात्री अब पेटीएम और भीम एप के माध्यम से स्वयं एटीवीएम मशीन से कार्ड बना सकेंगे। उधर, टिकट खिड़की से भी यात्री पूर्व की भांति साधारण श्रेणी के टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

00
ऐसे उपलब्ध होगा रेलवे टिकट
आजमगढ़। साधारण श्रेणी का टिकट लेने के लिए यात्री को एटीवीएम मशीन पर स्टेशन का चयन करना होगा। विकल्प के रूप में कार्ड, पेटीएम और यूपीआई में से किसी एक का चयन करना होगा। पेटीएम से टिकट बनाना है तो पेटीएम चयनित करने के बाद मशीन पर क्यूआर कोड प्रदर्शित होगा। क्यूआर कोड के साथ संबंधित स्टेशन की टिकट धनराशि स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। यात्री को मोबाइल के माध्यम से क्यूआर कोड के जरिए धनराशि भेजते ही एटीवीएम मशीन संबंधित स्टेशन का टिकट उपलब्ध करा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed