फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passengers created a ruckus when the train gate did not open and surrounded the station master

Azamgarh News: ट्रेन का गेट न खुलने पर यात्रियों ने किया हंगामा, स्टेशन मास्टर का किया घेराव

Sun, 16 Feb 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Passengers created a ruckus when the train gate did not open and surrounded the station master
आजमगढ़। मऊ से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन का आजमगढ़ स्टेशन पर गेट नहीं खुला और ट्रेन चली गई। ट्रेन में न बैठ पाने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर का घेराव किया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, जीआरपी व आरपीएफ कर्मी पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझाया। इसके करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर अभी भी जिले में है। इसकी बानगी शनिवार की रात को देखने को मिली। मऊ जिले से सप्ताह में एक दिन चलने वाली मऊ लोकमान्य तिलक शनिवार की रात 10.15 बजे रवाना हुई। रात 11.15 बजे आजमगढ़ पहुंची। जैसे ही ट्रेन आजमगढ़ पहुंची तो यात्री ट्रेन में बैठने का प्रयास किए, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। यात्री इधर-उधर दौड़ते नजर आए। किसी भी कोच का दरवाजा न खुलने से यात्री स्टेशन पर ही रह गए और ट्रेन चली गई। इससे नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम भीड़ को शांत कराने में जुटी रही। उधर, सूचना मिलते ही मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को करीब आधा घंटा बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद यात्री अपने घर के लिए निकल गए।
विज्ञापन

यात्रियों से भरवाया जा रहा टीडीआर
मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश ने बताया कि प्रयागराज कुंभ में भारी भीड़ के कारण यात्रियों ने ट्रेन का गेट नहीं खोला। इससे यात्रियों की ट्रेन छूट गई। उन्होंने बताया कि 25 से 30 जनरल टिकट वापस लिए गए हैं। साथ ही यात्रियों से टीडीआर (टिकट जमा रसीद) भरवाई गई है। ताकि यात्रियों के टिकट के पैसे को रिफंड कराया जा सके। बताया कि दो लोगों का टीडीआर भरवाया गया है। बाकी यात्री अपने गंतव्य को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed