फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Partition Memorial Day BJP silent procession in Azamgarh MP Nirhua today is day of mourning

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: आजमगढ़ में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, सांसद निरहुआ बोले- आज शोक का दिन

Mon, 14 Aug 2023 01:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 01:01 PM IST
सार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोमवार को आजमगढ़ में भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 14 अगस्त को शोक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह हमें याद दिलाता है कि जब भी हमें पीड़ा हुई हो, उसे कभी भूलना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Partition Memorial Day BJP silent procession in Azamgarh MP Nirhua today is day of mourning
आजमगढ़ में भाजपा की ओर से निकाला गया मौन जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आजमगढ़ में मौन जुलूस निकाला। भाजपा जिला कार्यालय से हरिऔध कला केंद्र तक मौन जुलूस निकाला गया।  प्रेस वार्ता में आजमगढ़ सांसद  दिनेश लाल यादव निरहुआ ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने के उद्देश्य को लेकर जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 14 अगस्त को शोक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह हमें याद दिलाता है कि जब भी हमें पीड़ा हुई हो, उसे कभी भूलना नहीं चाहिए। उसे याद रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी बताना चाहिए कि आगे से ऐसा कभी ना हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत मां के दो टुकड़े कर दिए गए थे। मौन जुलूस निकालने से यह होगा कि आपस में लोग चर्चा करेंगे कि आखिर इस दिन क्या हुआ था। मौन जुलूस में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed