{"_id":"64d9d8479309ae0bb804a8d6","slug":"partition-memorial-day-bjp-silent-procession-in-azamgarh-mp-nirhua-today-is-day-of-mourning-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: आजमगढ़ में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, सांसद निरहुआ बोले- आज शोक का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: आजमगढ़ में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, सांसद निरहुआ बोले- आज शोक का दिन
Mon, 14 Aug 2023 01:01 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:01 PM IST
सार
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोमवार को आजमगढ़ में भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 14 अगस्त को शोक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह हमें याद दिलाता है कि जब भी हमें पीड़ा हुई हो, उसे कभी भूलना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
आजमगढ़ में भाजपा की ओर से निकाला गया मौन जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आजमगढ़ में मौन जुलूस निकाला। भाजपा जिला कार्यालय से हरिऔध कला केंद्र तक मौन जुलूस निकाला गया। प्रेस वार्ता में आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने के उद्देश्य को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 14 अगस्त को शोक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह हमें याद दिलाता है कि जब भी हमें पीड़ा हुई हो, उसे कभी भूलना नहीं चाहिए। उसे याद रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी बताना चाहिए कि आगे से ऐसा कभी ना हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत मां के दो टुकड़े कर दिए गए थे। मौन जुलूस निकालने से यह होगा कि आपस में लोग चर्चा करेंगे कि आखिर इस दिन क्या हुआ था। मौन जुलूस में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन