फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Parties like SP, BSP and Congress fighting for survival

अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दल

Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Parties like SP, BSP and Congress fighting for survival
भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी का मंगलवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू के आवास पर मीडिया से वार्ता की जिसमें सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दल अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उप्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से सपा व बसपा सरकारों में उनके नेताओं द्वारा संरक्षण प्राप्त अपराधी जो प्रदेश में भय, दहशत, अपराध, अराजकता, तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, किसानों व गरीबों की जमीनों को जबरन कब्जा करते थे। आज योगी सरकार की अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश नीति के तहत अधिकतर कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है या तो अपराधी अपनी जान बचाने के लिए स्वयं आत्म समर्पण कर जेल में चले गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार एवं उप्र की योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास की नीतियों के कारण ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में गांव-गांव भाजपा समर्थित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्यों की एकतरफा जीत हुई। जिसके परिणाम स्वरूप हाल ही में उप्र में संपन्न हुए 75 जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनावों में 21 निर्विरोध सहित 67 जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के निर्वाचित हुए है। ब्लाक प्रमुख की 825 सीटों में से 334 निर्विरोध के साथ 648 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में जम्मू-कश्मीर से 370, 35ए, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम का मंदिर निर्माण कार्य, नागरिकता संशोधन कानून, कोरोना संक्रमण काल में पहली और दूसरी लहर में समय से लॉकडाउन लगाकर देश के नागरिकों की जान बचाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने कई भाजपा नेताओं के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर अरविंद जायसवाल, जयप्रकाश पांडेय, चंडेश्वर राय, शिवनाथ सिंह, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह, विभा बरनवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed