{"_id":"6337e5586ff9ff5f9f4bfb6a","slug":"pangolin-a-rare-creature-found-in-the-farmers-kitchen-shrinks-on-seeing-people-crowds-gathered-to-see","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान के किचन में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन: लोगों को देखते ही सिकुड़ जाता है, देखने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के किचन में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन: लोगों को देखते ही सिकुड़ जाता है, देखने को उमड़ी भीड़
Sat, 01 Oct 2022 02:06 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:06 PM IST
सार
मिर्जापुर में एक अजीब जीव पाया गया है। उसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ये जीव रसोई में चूल्हे पर दुबक कर बैठा था। उस जीव को देखकर महिलाएं भयभीत होकर शोर मचाने लगीं।
विज्ञापन
किसान की रसोईं में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर क्षेत्र के तिलांव गांव में शनिवार को एक दुर्लभ जीव पाया गया। उसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विकासखंड लालगंज के तिलांव गांव निवासी मोती के घर के किचन में एक अजीब जीव बैठा मिला। उस जीव को देखकर महिलाएं भयभीत होकर शोर मचाने लगीं। महिलाओं का शोर सुनकर मोती दौड़कर आए और देखा एक अजीब जीव सिकुड़कर चूल्हे में बैठा हुआ था। उनके घर के शोर को सुनकर पास पड़ोस के लोग भी देखने पहुंच गए।
विज्ञापन
दुर्लभ जीव
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण इस प्रजाति के बारे में तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। एक बुजुर्ग ने बताया कि यह कहट है। वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि पैंगोलिन है। यह दुर्लभ जीव है जो बेहद शर्मीला होता है। यह लोगों को देख कर प्राकृतिक कवच में सिकुड़ कर बैठ जाता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालगंज रेंजर के के सिंह को दी तो उन्होंने बताया कि यह पटेहरा रेंज में पड़ता है। इसके बाद ग्रामीणों ने पटेहरा रेंजर से संपर्क किया तो उन्होंने फारेस्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पकड़ने के लिए भेजी। इस संबंध में रेंजर का कहना है कि पैंगोलिन जीव अब दुर्लभ हो चुका है। यह बहुतायत संख्या में नहीं मिलता है। यह शर्मिला जीव होता है।